Poems....

6/recent/ticker-posts

यार कुछ तो होता है..!!


..................
सब बातें बता दिया करते हैं,
जिसे वो अपना समझ लिया करते हैं।
हंसते हुए रिश्ते चल रहे होते हैं,
फिर एक मजाक कर लिया करते हैं,
मजाक यही था,
कि वो फीलिंग्स रख लिया करते हैं
फिर एक दिल रोता है,
की यार कुछ तो होता है..!!
अक्सर रातों में वही रोया करते है,
जो आगे की सोच लिया करते हैं।
ये सब एक सपना था,
यही तसल्ली दे लिया करते हैं।
अपनापन देकर किसी को दूर मत करो,
फिर वो इंसानियत भूल लिया करते हैं।
एक रोज किसी का दिल सोता है,
की यार कुछ तो होता है..!!
सब कुछ तो ठीक था,
फिर भी गलती मान लिया करते हैं।
दुनिया उनसे कुछ भी कहे,
वो दुखों का घूंट पी लिया करते हैं।
बात करो या ना करो,
दिल में खाली जगह रख लिया करते हैं।
फिर दूरियां कहती हैं,
की यार कुछ तो होता है..!!
एक बार फिर से बात कर,
वो रिश्ता बनाने की सोच लिया कर हैं।
अंजाम कुछ भी हो अब,
"Hllo buddy कैसे हो" मैसेज डाल दिया करते हैं।
मेरे जैसे बहुत होंगे कहकर
वो सब सह लिया करते हैं।
समझ नहीं आता ऐसे कब होता है.?
कि यार कुछ तो होता है..!!
एक बार गलती हो जाए,
तो लोग लहज़ा बदल लिया करते हैं।
पहले अनजान अपने होते हैं,
फिर अपने अनजान हो लिया करते हैं।
बस एक बात बताते जाओ कोई,
की लोग गलत क्यूं समझ लिया करते हैं?
फिर कोई किसी को कहता है,
की यार कुछ तो होता है..!!

: गौरव शाक्य
10:30 am
7 मई 2021


Post a Comment

0 Comments