Poems....

6/recent/ticker-posts

कौन हूं मैं...!!



Last creation of this 2021

...............

 मिले होंगे कई फरिश्ते, जिंदगी में तुमको..

बिन मतलब साथ निभाए, वो इंसान हूं मैं।

सुने होंगे कई अपशब्द, कई जुबां से तुमने..

संगीत जगत का, वो अरमान हूं मैं।

मेरे नाम से, मां बाप का नाम आए..

ऐसी दुनिया में, वो पहचान हूं मैं।

मतलब छोड़, बेमतलब बात करूं..

ऐसी नासमझ सी, वो जान हूं मैं।

एक बार लगने पर, जो कभी न संभले..

दिल पर लगी, वो मोच हूं मैं।

गैरों की समझ से, बाहर जो रहे..

इतनी बड़ी, वो सोच हूं मैं।

हर रोते इंसान को, हंसना सिखा दूं..

इस मतलबी दुनिया में, वो कोच हूं मैं।

काफी लोगों को समझ न आए..

लगता है काफी बड़ी एप्रोच हूं मैं।

बिताए होंगे कई, अनमोल पल सबके साथ..

जो भुला नहीं पाओगे, वो याद हूं मैं।

की होंगी गुजारिश, कई लोगों से तुमने..

जो कर न पाओगे, वो फरियाद हूं मैं।

लोगों को मरने से, पहले तैरा दूं..

जो शायद ही मिले, वो पानी हूं मैं।

कलम उठा के, कोई लिखता ही जाए,

शायद वो इतनी बड़ी, कहानी हूं मैं।

वक्त बदलने पर, लक्ष्य न बदले..

इस ज़माने की ऐसी, वो जवानी हूं मैं।

हर कर्म का ग़ुनाह माफ़ कर दूं

पाक फ़ितरत की मेजबानी हूँ मैं

गलत का सीधे, विरोध जो करे...

वो "on the path of Dharma" हूं मैं।

बन ही जाऊंगा, aim achiever..

जो कभी न बदले, वो Karma हूं मैं।

मानवता को एक दिन, वापस लाऊंगा..

इसीलिए तो यारो Janma हूं मैं।

अपनों के आंखो में, आंसू न आने दूं..

Comedy nights का, वो कपिल Sharma हूं मैं।

 Gaurav shakya

31st December 2021

14:54 pm

Tap on the photo



Post a Comment

2 Comments

Kahiye janaab.!!